सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नशा मुक्ति की शपथ, पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं विवाह सहायता राशि वितरित

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में समाज कल्याण मंत्री, उत्तराखंड शासन श्री खजान दास की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में अनुसूचित जाति की पुत्रियों के विवाह हेतु संचालित सहायता योजना के अंतर्गत ’06 पात्र परिवारों को प्रति परिवार ₹50,000 की दर से कुल ₹3,00,000 की सहायता राशि’ वितरित की गई।
इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए ’22 वृद्धावस्था पेंशन, 06 विधवा पेंशन तथा 02 दिव्यांग पेंशन’ की स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार शिविर में कुल 30 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान कर पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया गया।
शिविर के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया गया। साथ ही, नशा मुक्ति की शपथ के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

More From Author

जनजातीय और आदिवासी कलाकारों को प्राप्त हुआ पूज्य संतों का आशीर्वाद

कम मतदान वाले बूथों पर अब 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.