- बोरा दौड़ में फूल साय, गोला फेंक में वैभव रहे अव्वल

हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज चल रहे खेल महोत्सव को प्रज्ञागीत अंत्याक्षरी प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। खेल महोत्सव में वॉलीबाल, कबड्डी, सौ मीटर दौड़, बोरा दौड़, खो खो, रस्सा कशी, गोला फेंक, प्लेट फेंक आदि प्रतियोगिताएँ हुई। इसमें 50 वर्ष आयु पार चुके वरिष्ठ युवा तथा 50 वर्ष से कम आयु वाले युवाओं की अलग-अलग टीमें बनाई गयी थीं।

इस दौरान हुए बॉलीबाल में जग्गु गढतिया की टीम प्रथम स्थान रही, तो वहीं कबड्डी में सुरेश मरापी व अजय त्रिपाठी की टीम अपने अपने आयु वर्ग में अव्वल रहे। खो-खो में मानसाय गावडे की टीम को विजयी रही। रस्साकशी श्री अवधेश पाण्डेय व नरेन्द्र गिरि की टीम को विजेता घोषित किये गये। बोरा दौड़ में फूल साय व वीरेन्द्र रौतेला ने जीत दर्ज की। गोलाफेंक में वैभव तथा प्लेट फेंक में गणेश पवार ने बाजी मारी। इन खेलों में समय-समय पर खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या तथा महिला मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या आदि प्रमुख से उपस्थित रहे।

विजयी खिलाडिय़ों को शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने इस खेल महोत्सव का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव में सहभागिता करने वाले सभी युवाओं और वरिष्ठों में एकता, अनुशासन और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करना है। विजेताओं को बधाई देते हुए मैं यह चाहती हूँ कि सभी प्रतिभागी अपने उत्साह और मेहनत को जीवन के हर क्षेत्र में बनाए रखें।
