शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार बने गोपाल नारसन

रुड़की। वरिष्ठ साहित्यकार डा. गोपाल नारसन को भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ का राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया है। गैर सरकारी शिक्षकों की इस राष्ट्रीय स्तर की संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. परमानन्द मोदी व राष्ट्रीय महामंत्री अशोक राठौड़ ने बताया कि गोपाल नारसन की विशिष्ट योग्यताओं व उनकी राष्ट्र व्यापी सेवाओं को देखते हुए उन्हें शिक्षक संघ का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। विदित हो डा. नारसन हिंदी सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के मानद उपकुलपति है,साथ ही अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है।

More From Author

सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फोकस किया हैः सतपाल महाराज

जिला स्तरीय परिवाद समिति की बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.