जिला स्तरीय परिवाद समिति की बैठक आयोजित

हरिद्वार। जिला स्तरीय परिवाद समिति (पाश एक्ट) की एक आवश्यक बैठक जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कुछ पुराने मामले जिन पर उत्तराखंड शासन ने जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के माध्यम से स्थानीय परिवाद समिति (पाश एक्ट) को शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच के लिए आदेश दिये हैं, इस मामले पर समिति ने विस्तृत चर्चा की तथा समिति ने साक्ष्यों को जांच के लिए अग्रसारित करने के आदेश दिए। बैठक की अध्यक्षता डाक्टर मनु शिवपुरी ने की। बैठक में जन जागरुकता के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर बैनर होर्डिंग लगाने और विभिन्न विभागों में इंटरनल कमेटियां गठित करने के मसले पर नई अपडेट ली गई। बैठक में समिति सचिव जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, सुमन कुटियाल, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा, एडवोकेट रश्मि उपाध्याय तथा विनिता मेहता उपस्थित रहे।

More From Author

शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार बने गोपाल नारसन

कुंभ मेले में बाजारों को मिलेगा एक समान रंग-रूप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.