संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित

  • विधायक डॉ. प्रेमचंद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से सम्मिलित हुए

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश द्वारा समस्त संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने संत रविदास जी के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि “मन चंगा तो कठोति में गंगा” जैसे उनके अमूल्य वचन आज भी हमें सच्चाई, पवित्रता और आंतरिक शुद्धता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य की भावना ही उसके जीवन का आधार होती है, और जैसी जिसकी भावना होती है, वैसे ही उसे भगवान के दर्शन होते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समरसता एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में श्री दीपक धमीजा ने संत रविदास जी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन जिला संयोजक श्री देवदत्त शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर श्री शंभू पासवान, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह नेगी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री आनंद सिंह, जिला महामंत्री श्री दीवान सिंह रावत, जिला महामंत्री श्री प्रतीक कालिया, पूर्व दर्जाधारी श्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री राजू शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता नयाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री पंकज थपलियाल, प्रदेश मंत्री श्रीमती कविता शाह, पार्षद मुस्कान, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता एवं एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने “संत मेही अतिथेयम” भवन का विधिवत किया लोकार्पण

टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.