विधायक डॉ. प्रेमचंद ने “संत मेही अतिथेयम” भवन का विधिवत किया लोकार्पण

ऋषिकेश/ रायवाला। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुर कला स्थित वैदिक सनातन धर्म मंदिर एवं संत मेही अतिथेयम परिसर में “संत मेही अतिथेयम” भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों की संगति मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है और समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है।

डॉ. अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि संत एक दीपक के समान होते हैं, जो स्वयं जलकर समस्त संसार को प्रकाशमान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से समाज और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

इस अवसर पर पूज्य व्यासनन्द जी महाराज, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी जी महाराज, पूज्य देवानंद जी महाराज , साध्वी प्राची, भारत माता मंदिर से आईं डी. शास्त्री जी, महंत श्री रामदास जी महाराज, दिनेश नाथ, चंदन सिंह, मधुर शर्मा सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति एवं श्रद्धा का भाव प्रकट किया।

डॉ. अग्रवाल ने अंत में आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” के उपलक्ष्य में पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.