स्विटजरलैण्ड के जेनेवा पहुंचे डॉ चिन्मय पण्डया

  • वैश्विक सहयोग, मानव मूल्यों आदि पर आईपीयू के पदाधिकारियों से हुई चर्चा

हरिद्वार। अपने विदेश प्रवास के क्रम में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या स्विटरजरलैण्ड के जेनेवा पहुंचे। यहां उन्होंने अंतर संसदीय संघ (इंटर पार्लियामेंट यूनियन-आईपीयू) के मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वैश्विक सहयोग, मानव मूल्यों, शिक्षा एवं सांस्कृतिक समन्वय जैसे अनेक विषय पर चर्चा की।
शांतिकुंज मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि डॉ चिन्मय पण्ड्या अपने विदेश प्रवास के क्रम में लिथुआनिया के बाद स्विटजरलैण्ड के जेनेवा पहुंचे। यहां उन्होंने अंतर संसदीय संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वैश्विक सहयोग, मानव मूल्यों, शिक्षा एवं सांस्कृतिक समन्वय जैसे विविध विषयों पर विस्तृत विचार विमर्श किया। डॉ. पंड्या जी ने भारतीय संस्कृति, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा चलाये जा रहे विविध रचनात्मक कार्यक्रमों तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे वैश्विक मानव उत्थान अभियानों की जानकारी भी साझा की। यह भेंट भारत की आध्यात्मिक चेतना एवं विश्व मंच पर संवाद, सहयोग और सद्भाव के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More From Author

भारत की गुरुकुल परम्परा जीवन निर्माण की दिव्य प्रक्रिया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती

जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने दिए खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.