उत्तराखंड के तीर्थ यात्रियों ने हरेला की पूर्व संध्या पर सोमनाथ परिसर में सीएम धामी द्वारा दिया गया रुद्राक्ष का पेड़ लगाया गया

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में उत्तराखंड के तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ स्थित बाण गंगा के दर्शन किए, इसके बाद सभी तीर्थ यात्रियों द्वारा भालका तीर्थ (श्री कृष्ण को भाल(तीर) लगने के कारण नाम पड़ा) का दर्शन-पूजन एवं आरती की गई। शाम को तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां सोमनाथ मंदिर के प्राचीन खंडहरों को संरक्षित किया गया है।

इसके बाद श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट आरती में सम्मिलित हुए जहां हिरण, कपिला और सरस्वती नदियों का संगम होता है। हरेला के पर्व पर त्रिवेणी संगम घाट के पास ही स्थित शारदा पीठ में उत्तराखंड के श्रद्धालुओं द्वारा पौधरोपण करते हुए दो बोरसली (मौलसिरी या बकुल) के वृक्षों का रोपण किया गया। हरेला की पूर्व संध्या पर सोमनाथ परिसर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया गया रुद्राक्ष का पेड़ लगाया गया।

More From Author

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया अभियान

देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.