विधायक डॉ. प्रेमचंद ने जल संस्थान एवं नगर निगम के अधिकारीयो के साथ बैठक कर की पेरी अर्बन योजना की समीक्षा

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में जल संस्थान एवं नगर निगम के अधिकारीयो के साथ बैठक कर पेरी अर्बन योजना की समीक्षा की।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने बापू ग्राम, शिवाजी नगर, मालवीय नगर, गीता नगर सहित अन्य क्षेत्रों में वर्ष 2021 से 2024 के बीच पेरी अर्बन पेयजल योजना के तहत कराए गए कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की अध्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के सुधार एवं पुनर्निर्माण के लिए जल संस्थान की ओर से नगर निगम को 13 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है।

सड़कों का निर्माण लंबित रहने पर डॉ. अग्रवाल ने नगर आयुक्त के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण पिछले कई वर्षों से क्षेत्रीय जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है, ऐसे में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण कार्य में देरी होना गंभीर विषय है।

डॉ. अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है और विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस पर नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने डॉ. अग्रवाल को आश्वस्त किया कि संबंधित क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण जल्द ही करा लिया जाएगा।

इस अवसर पर जलकल अभियंता अरुण रावत, अधिशासी अभियंता आर के राणा एंव नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला मौजूद रहे।

डॉ. अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि नगर निगम इस आश्वासन के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई करेगा, जिससे बापू ग्राम, शिवाजी नगर, मालवीय नगर, गीता नगर सहित संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को राहत मिल सकेगी।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने प्रतिष्ठान आर.के. ज्वैलर्स का रिबन काटकर किया विधिवत उद्घाटन

विधायक डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुनकर दिया समाधान का आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.