
डोईवाला। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला में स्वर्ण आभूषणों के प्रतिष्ठान आर.के. ज्वैलर्स का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के स्वामी राकेश गुप्ता जी को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय की निरंतर प्रगति की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों की स्थापना से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, स्थानीय बाजार मजबूत होता है और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। व्यापारियों के परिश्रम और उद्यमशीलता से रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।
उन्होंने प्रतिष्ठान के स्वामी राकेश गुप्ता जी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आर.के. ज्वैलर्स ग्राहकों के विश्वास और बेहतर सेवाओं के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता, गगन नारंग, प्रतीक अरोड़ा, कैलाश मित्तल, संपूर्णानंद थपलियाल, राहुल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
