विधायक डॉ. प्रेमचंद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित 

  • क्षेत्रवासियों ने कर स्वागत दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

ऋषिकेश/ रायवाला। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर खांड गांव (रायवाला) में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम से पूर्व डॉ. अग्रवाल ने शिवालय में विधिवत जलाभिषेक कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि लगातार चार बार विधायक रहे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। वहीं जिला महामंत्री गणेश रावत ने कहा कि डॉ. अग्रवाल एक ईमानदार छवि के जननेता हैं, जिसके कारण जनता उन्हें अपार स्नेह एवं समर्थन देती है।

कार्यक्रम में नरसिंह पीठ के पीठाधीश्वर रसिक महाराज, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान सविता नेगी, कुलदीप नेगी, पंचायत सदस्य बालेंद्र सिंह, पंचायत सदस्य दरम्यान सिंह, शांति देवी, रश्मि, रेनू, सुरेश कुखशाल, विजेंद्र सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके उपरांत गुमानीवाला स्थित रुषा फार्म में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए, जहां क्षेत्रीय जनता ने केक काटकर उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया तथा शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने वाले एवं सभी का सम्मान करने वाले डॉ. अग्रवाल को जनता पुनः विधायक बनाने के लिए संकल्पित है। वहीं रंजीत थापा ने कहा कि डॉ. अग्रवाल हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं और ऋषिकेश की जनता को अपने परिवार के रूप में मानते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

39 जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करते हुए 12.98 लाख रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

मुख्य सचिव ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.