विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया पर्यावरण मित्रों को सम्मानित

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण मित्रों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

सम्मानित होने वालों में श्यामलाल भाई (पर्यावरण जीव), कोमल नेगी (पर्यावरण जीव), कमल सिंह राजपूत (जानवरों का रेस्क्यू), मनोज कुमार (जानवरों का रेस्क्यू) एवं धर्मेंद्र (पर्यावरण मित्र) शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित पर्यावरण मित्र समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं और इनके प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विश्व पर्यावरण दिवस पर परमार्थ निकेतन में “आस्था, आहार और परिधान” एक सतत भविष्य के लिए एकजुट

गोलीकांड में घायल मनीष एवं जसपाल का विधायक डॉ. अग्रवाल ने कुशलक्षेम जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.