विधायक डॉ. प्रेमचंद ने पूज्य जगद्गुरु राजराजेश्वरानंद से भेंट कर लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूज्य जगद्गुरु राजराजेश्वरानंद जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तराखंड के निरंतर विकास के लिए मंगलकामना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य जीवन को सकारात्मक ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि पूज्य संतों के आशीर्वाद से समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है, जो एक समृद्ध एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहायक है।

डॉ. अग्रवाल ने प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

अंत में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वे सदैव प्रदेश की उन्नति और जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं तथा संतों के आशीर्वाद से जनहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

More From Author

पूरे क्षेत्र की तस्वीर तकदीर बदललेगी सतपुली झील: महाराज

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.