
ऋषिकेश/ श्यामपुर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने खैरी कला एवं गढ़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक पूज्य व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश के मंगल की कामना की।
डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमें धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी से धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, बहादुर सिंह धामी, दिनेश चंद्र गैरोला, दिलावर सिंह पंवार, सोहन सिंह रावत, कृपाल सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह नेगी, श्रीमती निर्मला धामी, कुसुम रावत, राखी रांगड़, अनु नेगी, मीना चौहान, गीता नेगी, पुष्पा बिष्ट, सीमा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
