विधायक डॉ. प्रेमचंद ने स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्व. भुवन चंद खंडूरी जी ने सैन्य पृष्ठभूमि से लेकर पहली बार सांसद बनने और मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने के दौरान प्रदेश की सेवा में अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी एक ईमानदार, कर्मठ और सिद्धांतों पर चलने वाले जननेता थे, जिनका जीवन सदैव जनसेवा को समर्पित रहा।

उन्होंने आगे कहा कि खंडूरी जी के साथ उनके केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध भी रहे हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को करीब से समझने का अवसर मिला। उनका निधन राज्य और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वीरभद्र महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, राहुल कश्यप, अमित कुमार, कुसुम रावत, रजनीश कुमार, कोमल रानी, किरण त्यागी, हेमलता चौहान, गीता मित्तल, विजय नौटियाल, विनीता बिष्ट, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती की हुई आत्मीय एवं प्रेरणादायक भेंटवार्ता

डॉ. प्रेमचंद ने स्व. भुवन चंद खंडूरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.