डॉ. प्रेमचंद ने स्व. भुवन चंद खंडूरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

  • कार्यकर्ताओं के साथ 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा जिला कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भुवन चंद खंडूरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्व. भुवन चंद खंडूरी जी ने सैन्य पृष्ठभूमि से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करते हुए पहली बार सांसद बनने से लेकर मुख्यमंत्री पद तक रहते हुए उत्तराखंड राज्य की निष्ठापूर्वक सेवा की। वे एक ईमानदार, अनुशासित एवं कर्मठ नेता के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी के साथ उनके न केवल राजनीतिक बल्कि पारिवारिक संबंध भी रहे हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड ने आज एक नायाब हीरा खो दिया है।

कार्यक्रम में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, हरिद्वार शहर जिला प्रभारी दीपक धमीजा, कपिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजू शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, पार्षद आशु डंग, पार्षद राजेश दिवाकर, राजेंद्र बिजलवान, गंभीर मेवाड़, चंदू यादव, जयप्रकाश ठेकेदार, राम सिंह पंवार, राकेश पार्चा, अमन पांडे, अविनाश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.