विधायक डॉ. प्रेमचंद ने स्वर्गीय खंडूरी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश/हरिद्वार। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित मोक्ष धाम पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी जी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने स्व. खंडूरी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. खंडूरी जी एक सरल, अनुशासित एवं ईमानदार राजनेता थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रदेश एवं देश की सेवा में समर्पित किया। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि खंडूरी जी का व्यक्तित्व और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

More From Author

हेमकुण्ड साहिब गुरूद्वारा, ऋषिकेश से हरि झंडी दिखाकर हेमकुण्ड साहिब यात्रा के लिये रवाना हुयी संगत

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.