
ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के आंदोलन से लेकर आज तक महिलाओं की भूमिका समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने, संगठन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने भी संगठन की मजबूती एवं महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, प्रदेश मंत्री श्रीमती कविता शाह, प्रदेश मंत्री सुश्री नेहा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रोमा सैनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती बबली चौहान एवं ऋषिकेश जिला सह प्रभारी श्रीमती इंद्रा आर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
