विद्यार्थी विभूषण सम्मान समारोह 2026 कार्यक्रम आयोजित

  • शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति : कपिल देव अग्रवाल (राज्यमंत्री उ.प्र.)
  • संस्कार और संस्कृति ही हमारे जीवन की वास्तविक धरोहर: डॉ. आशीष गौतम
  • युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की रीढ़ : डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल 

हरिद्वार। गुरूवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार एवं डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़, श्यामपुर, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थी विभूषण सम्मान समारोह 2026 का आयोजन सेवाकुंज, चंडीघाट, हरिद्वार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2026 में उत्कृषट प्रदषर्न करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोंच्चार एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, इसके पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली।
डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़, श्यामपुर, हरिद्वार के चेयरमैन श्री संजय चतुर्वेदी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विद्यार्थियों का यह सम्मान उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। शिक्षा के साथ-साथ यदि वे सेवा और सहयोग की भावना को अपनाएँ, तो वे समाज में आदर्श स्थापित कर सकते हैं।”


मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी (राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। जब विद्यार्थी परिश्रम और अनुशासन को अपनाते हैं, तो वे समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनते हैं।”
विशिष्ट अतिथि डॉ. आशीष गौतम जी (अध्यक्ष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “संस्कार और संस्कृति ही हमारे जीवन की वास्तविक धरोहर हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन को मूल्यवान बनाना है।”


कार्यक्रम अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी (माननीय विधायक, ऋषिकेश) ने कहा कि “युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की रीढ़ है। जब विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं, तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं।”
मंच पर आसीन समाज सेविका श्रीमती कमला जोशी जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “आप सभी में अपार संभावनाएँ हैं। यदि आप आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, तो निश्चित ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।”


डिवाइन इंटरनेशनल फाउंडेशन के ट्रस्टी श्रीमान संदीप गोयल जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस समारोह की सफलता में सभी का सहयोग सराहनीय है। विद्यार्थियों का सम्मान ही हमारे समाज की प्रगति का प्रतीक है।”
इस अवसर पर प्रदेष के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 125 विद्यार्थी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिन्हें मेडल और अभिनंदन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


समारोह में प्रदेश से सम्मानीय शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमान आलोक शर्मा जी, आषोक गुप्ता जी, कुंवर प्रषान्त जी, सुखवीर सिंह ढिण्डसा जी, प्रषान्त खरे, अनुभा मदान, गगन यादव, आभा राय, परितोष शर्मा तथा रोहित चौहान जी उपस्थित रहे एवं डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के सभी शिक्षकगण तथा दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान कुछ जनपदों में धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, अपर मेलाधिकारी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.