- सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत: राम सिंह कैड़ा
- युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ऋषिकेश द्वारा आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” निकट तहसील चौक, ऋषिकेश में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किये तथा हरेला महोत्सव के अवसर पर परिसर मे पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर चुकी है। साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा समाज की रीढ़ होते हैं और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने भाजयुमो के माध्यम से युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से ऐसे आयोजनों में भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजयुमो जिला महामंत्री श्री कौशल बिजलवान ने सभी अतिथियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी युवाओं के हित में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम टुटेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंदर बिष्ट ,प्रदेश मंत्री शुभम सेमल्टी , प्रदेश मंत्री अजय उनियाल , मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा , मण्डल अध्य्क्ष प्रज्ञा रावत , विवेक शर्मा ,हर्ष पाल , अजय दास , अमनदीप नेगी , अभिषेक रावत , वृंदा कौशल , पंकज थपलियाल आदि मौजूद थे |
