- खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने करीब 50 किलो मिठाइयों को किया मौके पर नष्ट
हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल, ढाबों, दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके सम्बंध में सहायक आयुक्त एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में लगातार कार्यवाही की जा रही ह,ै इसी क्रम में थाना सिडकुल द्वारा दी गयी। सूचना के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए, टीम द्वारा मिठाई सप्लाई वाहन बोलेरों पर छापेमार कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा बोलेरो वाहन में विक्रय हेतु ले जाये जा रहे मिठाईयों के कार्टन बक्सों तथा टीनो की विस्तृत एवं गहन जांच की गयी। लगभग 03 घण्टे चली कार्यवाही में टीम हारा 05 कर्टन बक्सों में संग्रहित लगभग 35 किलो बूँदी लड्डू, 01 कर्टन बॉक्स में संग्रहित लगभग 05 किलो मिल्क केक मिठाई तथा एक टीन में संग्रहित लगभग 16 किलो सफेद रसगुल्ला खराब हो जाने के कारण जब्त किया गया। मौके पर तीनों मिठाइयों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लेने के उपरान्त लगभग 50 किलो मिठाइयों को मौके पर गड्डा खुदवाकर नष्ट करवाया गया। पूछताछ में मिठाई विक्रेता ने बताया कि वह रावली महदूद, सिडकुल में मिठाइयों का विक्रय करता है। मौके पर ही मिठाई विक्रेता को तापमान नियंत्रित वाहन में ही मिठाईयों का विक्रय करने, साफ-सुथरे टीनो में मिठाइयों का संग्रह करने के निर्देश देते हुये नोटिस जारी किया गया। मिठाई विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।
