हरिद्वार। कमीश्नर गढवाल विनय शंकर पाण्डेय और गढवाल आईजी राजीव स्वरूप ने 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार पहुंचकर चारधाम यात्र की तैयारियों का जायजा लिया। कमीशन और आईजी गढवाल ने डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ हरकी पौडी पहुंचकर गंगा पूजा अर्चना कर मां गंगा से चारधाम यात्रा सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। कमीश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्ड़ेय और आईजी गढवाल राजीव स्वरुप ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी एंव एसएसपी हरिद्वार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
- Home
- उत्तराखण्ड
- कमीश्नर और आईजी गढ़वाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
Posted in
उत्तराखण्ड
कमीश्नर और आईजी गढ़वाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
एम्स ऋषिकेश में हिंदी कार्यशाला आयोजित
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
डीएम के खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश
