बीएचईएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की

हरिद्वार। ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत का अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण उद्यम, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 32,350 करोड़ रुपये (अनंतिम और अलेखापरीक्षित) का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 18ः की मजबूत वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ने वर्ष के दौरान लगभग 75,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए। इसके साथ, वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बीएचईएल की कुल ऑर्डर बुक लगभग 2.4 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वर्ष के दौरान कंपनी की प्रमुख गतिविधियां व उपलब्धियां निम्नानुसार रहीं। विद्युत क्षेत्र में, बीएचईएल ने वर्ष के दौरान लगभग 59,000 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त कर अपनी मजबूत बाजार स्थिति बनाए रखी। औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी ने परिवहन, पारेषण, रक्षा, प्रॉसेस इंडस्ट्रीज और औद्योगिक उपकरण जैसे विविध क्षेत्रें में लगभग 16,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त किए, जो कंपनी की व्यापक उपस्थिति को दर्शाता है। निष्पादन के क्षेत्र में, बीएचईएल ने लगभग 8.9 गीगावाट क्षमता के विद्युत संयंत्रें को कमीशन व सिंक्रोनाइज किया, जो परियोजना को पूरा करने और परिचालन दक्षता पर कंपनी के निरंतर फोकस को दर्शाता है। मजबूत राजस्व वृद्धि, सुदृढ़ ऑर्डर बुक और निरंतर निष्पादित की जा रही परियोजनाओं के साथ, बीएचईएल वित्त वर्ष 2026-27 में मजबूती के साथ कदम रख रहा है। कंपनी हाइ इम्पैक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को पूरा करने, स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More From Author

कमीश्नर और आईजी गढ़वाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.