एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई अपराध गोष्ठी

  • चारधाम यात्रा संपन्न कराने के लिए किया मोटिवेट, व्यवस्थाओं की सौपी जिम्मेदारी

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अधीनस्थों को अपराध के साथ-साथ चारघाम यात्रा के सम्बंध में भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग में गश्त व पैट्रोलिंग टीमें लगातार एक्टिव रहें, ताकी किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में पीड़ित जन को जल्द से जल्द मदद मिल पाए। चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न कराना हम सभी कि जिम्मेदारी है और यह बिना आपसी समन्वय के संभव नहीं। इसलिए जनपद में तैनात सभी ऑफिसर्स आपसी समन्वय स्थापित करें और अन्य विभाग से भी सवांद कर आवश्यक सहयोग प्राप्त करें। रैंक के मुताबिक सभी ऑफिसर्स को जिम्मेदारी बांटी जाएगी। मैं लोअर रैंक से अपर रैंक तक सभी से बेस्ट देने की उम्मीद करता हूं। एसपी ट्रैफिक सुनिश्चित करें कि आगामी चारधाम यात्रा के लिए तैयार किया गया ट्रैफिक प्लान सही तरीके से लागू किया जाए। यात्री वाहनों के दबाव के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का भी सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। कप्तान ने कहा कि क्षेत्रधिकारी यातायात एक बार ये देख लें कि यात्र मार्ग के जिन स्थानों पर अभी तक होर्डिग्स स्थापित नहीं किये गए हैं, वहां पर भी दिशा-दूरी, क्यूआर कोड आदि विवरण वाले होर्डिंग्स शीघ्र स्थापित किए जाएं। ऑपरेशन प्रहार में अधिकांश थानों द्वारा अच्छी कार्यवाही की जा रही है। बेशक मैं आप सभी से और बेहतर की उम्मीद कर रहा हूं। सभी संबंधित ऑपरेशन प्रहार का दायरा बढाएं। विभिन्न गैंगस्टर्स और पेशेवर अपराधियों की चल-अचल संपत्ति के जब्तिकरण की कार्यवाही में तेजी लाएं। एएचटीयू टीम भिक्षावृत्ति, बालश्रम, कुड़ा बिनने, गुब्बारे बेचने जैसे कार्यों में लिप्त बच्चों के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति को सफल बनाने के लिए और अधिक कसरत करे। उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थनापत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। थानाध्यक्ष प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की साप्ताहित समीक्षा कर तेजी से प्रार्थना पत्रों का स्पष्ट निस्तारण पर फोकस करें। वाहन दुर्घटना संबंधी मुकदमों में विवेचक एमएसीटी, आई-रेड व सोलेशियम स्कीम से संबंधित कार्यवाही की मॉनिटरिंग सभी थानाध्यक्ष स्वयं करें। गर्मी लगातार बढ़ रही है और ऐसे में आग लगने की घटनाओं का ग्राफ हर साल की तरह ऊंचा रहेगा। सभी फायर स्टेशन समय से एक्टिव मोड पर आ जाएं। आपका रिस्पांस टाइम ही ये तय करता है आग लगने की घटनाओं में जान माल का नुकसान कितना कम या ज्यादा है। श्री भुल्लर ने कहा कि सभी एफएसओ ये बात इंश्योर करें कि आग लगने की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले उपकरण कार्यशील दशा में हों। कोई उपकरण यदि खराब हों तो उन्हे रिपेयर कराने अथवा उनके स्थान पर नए उपकरण क्रय करने के लिए पत्रचार करें। नशा तस्करों विशेषकर स्मैक की बिक्री से जुड़े तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। अपराध गोष्ठी में एसपी क्राईम एवं ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स एवं समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

More From Author

चारधाम यात्रा के मद्देनजर शहर में सीवरेज निर्माण कार्यो में तेजी

डीएम के खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.