हरिद्वार। शहर के भीतर सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य के लिए खोदी गयी सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य, जिसके तहत 17 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है। जिसमें पैकेज 01 में गली नंबर 06 सीसी रोड 4.5 मीटर, बिट्यूमिनस मकादम वर्क बीटी रोड 200 मीटर, पीपल वाली गली सीसी रोड 20 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 224.50 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 24 मीटर, गणपति विहार सीसी रोड 20 मीटर, राजा गार्डन पावर ब्लॉक 37 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 30 मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 111 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
- Home
- उत्तराखण्ड
- चारधाम यात्रा के मद्देनजर शहर में सीवरेज निर्माण कार्यो में तेजी
Posted in
उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा के मद्देनजर शहर में सीवरेज निर्माण कार्यो में तेजी
You May Also Like
More From Author
एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, प्राथमिकी दर्ज
