बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने की विधायक डॉ. प्रेमचंद से मुलाकात

ऋषिकेश। बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया कि वह बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर शुरुआत से ही लगातार अधिकारीयों एंव मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के संपर्क में हैं साथ ही सकारात्मक रुख दिखाने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया। क्षेत्रीय जनता के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर उनके निरंतर प्रयास जारी हैं।

पार्षद हर्षवर्धन रावत, सुरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह रावत एंव अन्य ने भी स्वीकार किया की विधायक जी ने क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को गंभीरता से लिया एंव समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण में भी वह प्रारंभ से ही जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं जिससे आज उजड़ने की स्थिति नहीं आयी।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, राम प्रसाद थपलियाल, राजेश चमोली, दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया दुर्गा पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग

सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.