विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया दुर्गा पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के आवास विकास में देर शाम अष्टमी एवं नवमी के पावन अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को अष्टमी एवं नवमी की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति, आस्था और साधना का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की बधाई दी। आयोजन में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक पासवान, आरके शर्मा, पूर्व पार्षद शिवकुमार गौतम, रमाकांत गुप्ता, शिवनाथ, रामकुमार यादव, ज्योति पासवान, बिना जोशी, सीमा रावत, कुसुम जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

दशहरे पर परमार्थ निकेतन में वेद, उपनिषद, पुराण एवं शास्त्रों का पूजन

बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति के सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने की विधायक डॉ. प्रेमचंद से मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.