भारत में एक साल के अंदर बढ़े 24 अरबपति……..चौथे सबसे अमीर लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में बड़ा उछाल

  • स्टील किंग मित्तल ने हर दिन औसतन 274 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की

नई दिल्ली। फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स 2026 की सूची के मुताबिक भारत में एक साल के अंदर 24 अरबपति बढ़े हैं। इनकी संख्या बढ़कर 229 हो गई है। देश के चौथे सबसे अमीर लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में इस साल सबसे तेज उछाल आया। उनकी कंपनी आर्सेलरमित्तल के शेयरों में 80 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आने से उनकी कुल दौलत 31 अरब डॉलर, यानी 2.87 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। बीते एक साल में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर, यानी 1.85 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
इस हिसाब से स्टील किंग मित्तल ने सालभर हर दिन औसतन 274 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की है। इस सूची में फिजिक्सवाला के फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी शामिल हैं। सूची में तीसरे नंबर पर ओपी जिंदल ग्रुप की चैयरपर्सन सावित्री जिंदल हैं। वे भारत की सबसे अमीर महिला कारोबारी बनी हुई हैं। सूची में 20 भारतीय महिला अरबपति शामिल हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक इस साल टॉप-10 में शामिल हुए हैं। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण मिला था। उनकी एंट्री से डीएलएफ के पीछे रहे प्रॉपर्टी डेवलपर कुशल पाल सिंह 12वें नंबर पर खिसक गए।
एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के फाउंडर पांडे और प्रतीक बूंब भी नए अरबपतियों में शामिल हैं। नवंबर में कंपनी के आईपीओ के बाद वे इस क्लब में आए। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा तीन साल बाद फिर लिस्ट में लौटे हैं। पेटीएम के शेयर पिछले साल करीब 60 प्रतिशत चढ़े, हालांकि यह अभी भी आईपीओ की करीब आधी प्राइस पर ट्रेड कर रहे हैं।
फोर्ब्स इंडिया ने अपनी पहली रिच सूची 2009 में लांच की थी। ये लिस्ट फैमिली और इंडिविजुअल्स से मिली शेयरहोल्डिंग व फाइनेंशियल जानकारी, स्टॉक एक्सचेंज, एनालिस्ट्स और मार्केट डेटा के आधार पर तैयार की जाती है। नेटवर्थ यूएसडी में कैलकुलेट होती है।

More From Author

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी

जिले के सरकारी स्कूलों को मिली डिजिटल रफ्तार; सभी 168 विद्यालयों में पंहुचे स्मार्ट टीवी; स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन कार्य प्रारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.