चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सीवरेज कार्य को जल्द पूर्ण करेंः डीएम

  • कार्य को त्वरित गति देने के लिए तीन शिफ्टों में कराया जाए कार्य
  • अपर रोड पर एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबन्धक (गंगा डिविजन) उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए शहर के भीतर चल रहे सीवरेज कार्यो को चारधाम यात्र शुरू होने से पूर्व गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है, उन कार्यों को चारधाम यात्र शुरू होने से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। जिससे कि स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों एवं आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी पैदा ना हो। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए निर्माण कार्यों को तीन शिफ्ट में करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्य रात्रि के समय किए जा सकते है, उन्हें रात्रि के समय करे, जो भी निर्माण कार्य दिन में किए जा सकते है, उन्हें दिन में प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनश्चित करे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए है कि अपर रोड में चल रहे सीवरेज के निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में कार्य पूर्ण करना सुनाश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए तथा रोड को पीडब्लूडी को हैंडओवर किया जाए, ताकि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता से कराए जा सके। इस अवसर पर जीएम गंगा डिविजन उत्तराखंड पेयजल निगम आर के जैन, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, परियोजना प्रबंधक (गंगा डिविजन) उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान हरीश बंसल, कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

नेट ग्रीन फाउंडेशनः सतत विकास का वैश्विक मंच

प्रशासन ने चारधाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन की तैयारिया की शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.