डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत: मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं

देहरादून। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला संविधान देश को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से हमारा देश सशक्त बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, सिद्धांत और विचार आज भी हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनना होगा।

More From Author

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.