देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह पर्व लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि की भी कामना की है।
- Home
- उत्तराखण्ड
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई
Posted in
उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
Posted by
मुकेश कुमार
