दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होंगे चिन्हीकरण शिविर, पात्र लाभार्थियों का किया जाएगा चयन

देहरादून। समाज कल्याण विभाग एवं भारत सरकार के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में 21 से 26 सितंबर तक जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर कुल 11 शिविर लगाए जाएंगे।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों में दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों का चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। चिन्हित पात्र लाभार्थियों को 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को विकासखंड परिसर सहसपुर एवं विकासखंड परिसर कालसी, 22 सितंबर को नगर पंचायत सेलाकुई, विकासखंड परिसर विकासनगर तथा पंचायत भवन रामनगर डांडा थानों, 23 सितंबर को विकासखंड परिसर डोईवाला एवं पंचायत भवन सभावाला, 24 सितंबर को विकासखंड परिसर रायपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र नवादा चौक बद्रीपुर, तथा 26 सितंबर को रेसकोर्स वेलफेयर सोसायटी, 120 रेसकोर्स एवं गंगा फार्म, बालावाला में शिविर आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी ने शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
दिव्यांगजनों के लिए शिविर में यूडीआईडी एवं आधार कार्ड की छायाप्रति तथा मासिक आय प्रमाण-पत्र लाना आवश्यक होगा। वहीं, बुजुर्गों को आधार कार्ड की छायाप्रति एवं संबंधित ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा निर्गत मासिक आय प्रमाण-पत्र (₹15,000 तक) प्रस्तुत करना होगा।
जिला प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क सहायक उपकरणों के लिए अपना चिन्हीकरण कराने की अपील की है।

More From Author

एम्स ऋषिकेश: समारोह में नेत्रदाता परिवारों को सम्मान से नवाजा

किंग हमद अवार्ड की निर्णायक समिति में एकमात्र भारतीय डॉ चिन्मय पण्ड्या शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.