रायवाला। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के रायवाला मंडल के जोगीवाला माफी में आयोजित प्राकृतिक एवं जैविक कार्यशाला में सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है और किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने उपस्थित किसानों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “12 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के” अंतर्गत चल रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
इस अवसर पर ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, चंद्रभान जी, देवी सिंह राणा, सोबन कैंतुरा, शैलेंद्र रांगड़, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र सिंह असवाल, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
