विधायक डॉ. प्रेमचंद ने “12 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के” अंतर्गत कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। “12 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के” अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के वीरभद्र मंडल के विस्थापित क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने वीरभद्र मंडल युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री श्री नीरज नेगी के आवास पर कार्यक्रम में सहभागिता की तथा क्षेत्र के संभ्रात नागरिकों एंव कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें।

इस दौरान वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी धस्माना, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष श्री विनय पासवान, पूर्व पार्षद श्री अशोक पासवान, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती ममता रतूड़ी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री राहुल कश्यप, श्री प्रताप सिंह राणा, श्रीमती सुमन रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं: डॉ. प्रेमचंद

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार बैठक में आए विषयों पर दण्डी स्वामी पूज्य स्वामी जितेंद्रानन्द सरस्वती तथा विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार का संयुक्त प्रेस वक्तव्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.