कर्तव्यनिष्ठ श्वान (डॉक) “रॉक्सी” को पुलिस लाइन दी अंतिम सलामी

  • बारूद की गंध पहचानने वाला प्रहरी हुआ खामोश

हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस विभाग के प्रशिक्षित श्वान “रॉक्सी” को पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। रॉक्सी ने अपने सेवाकाल के दौरान कुंभ मेला, कांवड़ मेला तथा हरिद्वार में होने वाले बड़े मेलो व नियमित हरकी पौड़ी तथा पुरानी कलियर चैकिंग में विस्फोटक एवं बारूदी पदार्थों की जानकारी जुटाने में विशेष दक्षता प्रदर्शित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण ड्यूटियों में अपना अहम योगदान दिया। लगभग 12 वर्ष की आयु तक रॉक्सी ने पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ अपनी सेवाएं दीं। सुरक्षा अभियानों, वीआईपी ड्यूटी, चेकिंग अभियानों एवं संवेदनशील आयोजनों में रॉक्सी की भूमिका सराहनीय रही। अंतिम सलामी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रधिकारी पुलिस लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बीडीएस स्टाफ़ एवं कर्मचारियों ने रॉक्सी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उसकी सेवाओं को याद किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस श्वान केवल सुरक्षा का माध्यम नहीं बल्कि पुलिस परिवार के अभिन्न सदस्य होते हैं, जो हर परिस्थिति में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। हरिद्वार पुलिस द्वारा रॉक्सी की सेवाओं को सदैव सम्मान एवं गर्व के साथ याद किया जाएगा।

More From Author

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से मिलेगी जनता को राहत

देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान का महत्वपूर्ण अंग है भावी पीढ़ी का निर्माण : डॉ पण्ड्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.