हरिद्वार। शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को कोई परेशानी न हो तथा सभी का आवागमन सुगमता से हो इसके मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों एवं खोदी गई सड़कों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित आधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को त्वरित गति कार्य करते करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि भारत माता मंदिर रोड क्षेत्रांतर्गत सिवरेज कार्य हेतु जो सड़क खोदी गई है,उस सड़क के मरम्मत कार्य को 05 दिन कि भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्र के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड पेयजल निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित गति से कार्य किए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 19 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत सूरजपुर कॉलोनी सीसी रोड 10 मीटर,शांति मार्ग सीसी रोड 66.8 मीटर, इंडस्ट्रियल एरिया बीटी रोड 180 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कुल 256.8 कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक 48 मीटर, मीटर, महेंद्रा विहार पावर ब्लॉक 10 मीटर, रतन वाटिका सीसी रोड 46 मीटर, अजितेश विहार पावर ब्लॉक 30 मीटर,गणपतिधाम फेस 2 पावर ब्लॉक 28 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 30, त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक 42 मीटर, राज विहार फेस सीसी रोड 85 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 319 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
- Home
- उत्तराखण्ड
- सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से मिलेगी जनता को राहत
Posted in
उत्तराखण्ड
सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से मिलेगी जनता को राहत
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
सहायक श्रम आयुक्त ने श्रमिकों के साथ भोजन कर जानी समस्याएं
