मुख्यमंत्री ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू निरीक्षक श्री मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन देहरादून में स्व. मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

More From Author

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.