निर्जला एकादशी पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने महामंडलेश्वर पूज्य ईश्वर दास के सानिध्य में मां गंगा की पूजा कर जनकल्याण की कामना की

ऋषिकेश। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर पूज्य ईश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में ईश्वर आश्रम, शीशम झाड़ी में विधि-विधान से मां गंगा का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो हमें संयम, श्रद्धा एवं आस्था का संदेश देता है। मां गंगा की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं हमारी संस्कृति की आधारशिला हैं, जिनसे समाज को सकारात्मक ऊर्जा एवं दिशा मिलती है।

ज्ञात हो कि गत दिवस गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भी डॉ. अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर आयोजित भव्य गंगा महाआरती में पंडित वेद प्रकाश शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, उषा जोशी एवं अन्य श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया था।

डॉ. अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

More From Author

रुद्रप्रयाग जनपद में 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.