रुद्रप्रयाग जनपद में 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

  • स्वास्थ्य विभाग ने की सभी तैयारियां पूरी

रुद्रप्रयाग। आगामी 28 जून को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत जनपद में शून्य से 05 वर्ष तक के 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि पोलियो टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागों को पल्स पोलियो अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करने व समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सक्रिय भागीदारी के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत चार सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें अगस्त्यमुनि सेक्टर में 50 बूथ, जखोली सेक्टर में 101, ऊखीमठ सेक्टर में 65, रूद्रप्रयाग सेक्टर में 82 बूथ सहित कुल 298 पोलियो बूथों के माध्यम से 62273 घरों के कुल 23014 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है। जिसके लिए 1196 वैक्सीनेटर व 119 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त रूद्रप्रयाग बाजार में 01, जखोली ब्लाक के अंतर्गत मयाली बाजार में 01 व ऊखीमठ क्षेत्र के अंतर्गत कुंड में 01 सहित कुल 03 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकत्रियों व ए.एन.एम के माध्यम से शून्य से 05 आयु वर्ग के सभी बच्चों को बूथ तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More From Author

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की

निर्जला एकादशी पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने महामंडलेश्वर पूज्य ईश्वर दास के सानिध्य में मां गंगा की पूजा कर जनकल्याण की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.