रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय श्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा, श्री खजान दास , सांसद डॉ. महेश शर्मा, श्री अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक श्री पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

रुद्रप्रयाग जनपद में 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.