श्री राम कथा हमें जीवन में सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश/श्यामपुर। भल्ला फार्म, श्यामपुर में आयोजित श्री राम कथा के समापन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कथावाचक शोभाराम उनियाल जी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान व्यास जी ने भगवान श्री राम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग एवं कर्तव्यनिष्ठा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री राम कथा हमें जीवन में सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सद्भाव एवं संस्कारों को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर दिवाकर पैन्यूली, प्रभाकर पैन्यूली, राकेश व्यास, आशीष बिष्ट, प्रवेश रावत, जितेंद्र पोखरियाल, भगवती थपलियाल, मनोज जोशी, शिवप्रसाद रतूड़ी, संदीप राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी वृन्दावन यात्रा पर, बांके बिहारी जी के दर्शन कर भारत की समृद्धि, शांति और मंगल की प्रार्थना

आढ़तियों ने मंडी में दुकानों के अवैध तरीके से आवंटन को लेकर डॉ. प्रेमचंद को ज्ञापन सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.