- श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश। विनोद बिहार क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कथा वाचन कर रहे पूज्य कथावाचक गणेश जोशी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा के सफल आयोजन हेतु आयोजकों को बधाई दी।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सद्भावना का संदेश देती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को धर्म एवं कर्तव्य के प्रति जागरूकता मिलती है।
इस अवसर पर आयोजक मुरारी लाल भट्ट, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, संध्या भट्ट, सीताराम भट्ट, मधु भट्ट, रतन भट्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
