ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल आज उत्तर प्रदेश के पावन तीर्थ भागवत भूमि शुक तीर्थ (शुक्रताल) पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमंत धाम के पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद महाराज के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।
डॉ. अग्रवाल ने स्वामी केशवानंद महाराज को एक महान संत एवं आध्यात्मिक प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज को धर्म, सेवा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। संत भले ही हमारे बीच में नहीं है उनके विचार एवं संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सनद रहे कि कुछ दिन पूर्व ही डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वामी केशवानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था।
इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन पोखरियाल भी उनके साथ रहे।
