सहयोग सीएलएफ के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का भौतिक सत्यापन संपन्न

जसपुर/उधम सिंह नगर। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत आज विकासखंड जसपुर में सहयोग सीएलएफ के माध्यम से संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान अल्ट्रा पुअर गतिविधि तथा इंडिविजुअल इंटरप्राइजेज (व्यक्तिगत उद्यम – फार्म और नॉन फॉर्म) से संबंधित लाभार्थियों के कार्यों एवं गतिविधियों का स्थल निरीक्षण कर उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया।


निरीक्षण टीम द्वारा लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें प्राप्त सहायता, उद्यम संचालन की वर्तमान स्थिति, आय में वृद्धि तथा आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि परियोजना के माध्यम से उपलब्ध कराए गए संसाधनों एवं सहयोग का लाभ लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है या नहीं।
भौतिक सत्यापन के दौरान कई लाभार्थियों द्वारा परियोजना से प्राप्त सहयोग के सकारात्मक परिणाम साझा किए गए। टीम ने गतिविधियों के संचालन, प्रगति एवं स्थायित्व का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए, जिससे भविष्य में इन उद्यमों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।


इस अवसर पर ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, जनपद उधम सिंह नगर से जिला परियोजना प्रबंधक श्री शुभंकर कुमार झा, सहायक प्रबंधक (एम एंड ई) तथा विकासखंड स्तर से ब्लॉक एम एंड ई एवं कृषि सहायक विस्तार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि नियमित निगरानी एवं भौतिक सत्यापन के माध्यम से परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लाभार्थियों को अधिक प्रभावी सहायता प्रदान की जा रही है।

More From Author

महिलाओं की आजीविका सशक्तिकरण हेतु वैल्यू चेन आटा चक्की का उद्घाटन

मुर्गी पालन बना आय का सशक्त माध्यम, 520 किलो चिकन से ₹68 हजार की कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.