स्मार्ट सेफ्टी टैग ने बिछड़े 23 बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया

  • एसपी देहात ने किया स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम को सम्मानित

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में पिरान कलियर शरीफ उर्स मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किए गए। मेले में अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण बच्चों के अपने परिजनों से बिछड़ने की संभावना को देखते हुए नेक्सोरा टेक्नोलॉजी की स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम के साथ आपसी समन्वय एवं सहयोग से क्यू आर कोड आधारित स्मार्ट सेफ्टी टैग व्यवस्था लागू की गई। इस व्यवस्था के माध्यम से मेले के दौरान परिवार से बिछड़े बच्चों की पहचान एवं उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने में पुलिस टीम और स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम को प्रभावी सहायता मिली।

उक्त पहल के तहत कुल 23 गुमशुदा, बिछड़े बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता व अभिभावकों से मिलाया गया। स्मार्ट सेफ्टी टैग की क्यूआर कोड आधारित प्रक्रिया सरल एवं उपयोगी पाई गई। आवश्यकता पड़ने पर टैग को स्कैन कर संबंधित बच्चे के परिवार से संपर्क स्थापित किया जा सकता है, जिससे बच्चे को शीघ्र एवं सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाने में सहायता मिलती है। यह तकनीक बड़े धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में संचालित पुलिस हेल्प डेस्क, खोया-पाया केंद्र एवं स्वयंसेवी तंत्र के लिए भी सहयोगी साबित हो सकती है। पिरान कलियर शरीफ उर्स मेले में प्राप्त सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इस प्रकार की व्यवस्था धार्मिक मेले, कुंभ, तीर्थयात्र एवं पर्यटन स्थलों, मंदिरों-दरगाह परिसरों, स्कूलों, शैक्षिक यात्रओं तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक आयोजनों में भी उपयोगी हो सकती है। उर्स मेले के दौरान पुलिस एवं स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की आमजन एवं बच्चों के परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए हरिद्वार पुलिस एवं स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस उपलब्धि एवं जनसेवा के प्रति समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा स्मार्ट सेफ्टी टैग टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

More From Author

101वीं कृष्ण छठी धूमधाम से मनाई

देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.