101वीं कृष्ण छठी धूमधाम से मनाई

हरिद्वार। श्री कृष्ण जन्मोत्सव मंडल ने भव्य जन्माष्टमी महोत्सव के बाद 101वी कृष्ण छठी भी धूमधाम से मनाई। रेलवे रोड स्थित गरीबदादीय आश्रम में छठी की पूजा उपरांत भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा भारत साधु समाज महामंत्री स्वामी रवि देव शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के छठे दिन छठी मनाई जाती है। जैसे एक नवजात बच्चे को स्नान कराकर नए वस्त्र धारण करवाए जाते हैं उसी प्रकार श्री कृष्ण की प्रतिमा को भी छठी पर स्नान करवाकर, पीले वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया जाता है और मक्खन आदि का भोग लगाया जाता है। श्री कृष्ण का जन्म अधर्म के नाश और धर्म की विजय के लिए हुआ। उनके जीवन से मनुष्य को सीखना चाहिए।

उन्होंने बाल्यावस्था में कई लीलाओं की जिसे आज स्मरण किया जाता है। गीता के उपदेश मानव जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। स्वामी दिनेश दास ने कहा कि सभी को अपनी संस्कृति, धार्मिक आयोजनों का ज्ञान होना चाहिए। सनातन को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। श्री कृष्ण ने सदैव सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवन को प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, तरुण आहूजा, पार्षद दीपक शर्मा, हिमांशु गुप्ता, संजीव अग्रवाल, देवेंद्र डूडेजा, लोकनाथ सुवेदी, मुरली मनोहर, मनोज अग्रवाल, सागर, सौरभ, कमल पाहवा, राजेंद्र भट्ट, दीपक मिश्रा, नरेश गोयल, जगमोहन कौशल, सूरजभान, देवेंद्र गुप्ता, अनिल गोयल, पराग गुप्ता, कपिल गर्ग, नवीन अग्रवाल, चंद्रशेखर कर्ल, राजकुमार धीमान, मिंटू धीमान, अवनीश गर्ग आदि उपस्थित रहे।

More From Author

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा

स्मार्ट सेफ्टी टैग ने बिछड़े 23 बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.