विधायक डॉ. प्रेमचंद ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लो.नि.वि. के अधिकारियों के साथ बैठक की

  • सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के दिशा निर्देश

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पूरी विधानसभा क्षेत्र में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के कारण जिन सड़कों की स्थिति खराब हुई है, उनकी मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सड़कें आमजन के आवागमन का प्रमुख माध्यम हैं और उनकी गुणवत्ता एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ जलभराव एवं अन्य संबंधित समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा मरम्मत कार्य इस प्रकार किए जाएं कि आमजन को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता विजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता अमित कश्यप, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, कनिष्ठ अभियंता संजय सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक; विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नुकीली वस्तु से दिल में लगी गंभीर चोट (पेनिट्रेटिंग इंजरी) की एम्स में सफलतापूर्वक सर्जरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.