तेल निर्भरता कम करने के सन्देश के तहत: विधायक डॉ. अग्रवाल ने आवागमन के लिए  EV का उपयोग किया

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के डीजल एवं पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के आह्वान को आत्मसात करते हुए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित आवास से कैंप कार्यालय एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों तक आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का उपयोग किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण व वैश्विक हालत को देखते हुए हम सभी का दायित्व बनता है कि हम वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाएं और पर्यावरण के संरक्षण व देशहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि देशहित एवं पर्यावरण हित को ध्यान में रखते हुए वाहनों का कम से कम उपयोग करें तथा जहां संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों एवं सार्वजनिक परिवहन ( पब्लिक ट्रांसपोर्ट) को अपनाएं। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण भी होगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाना चाहिए।

More From Author

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

12वीं कक्षा में सिटी टॉप करने वाली छात्रा कु. इशिता सिंह एवं कु. श्वेता यादव को मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.