12वीं कक्षा में सिटी टॉप करने वाली छात्रा कु. इशिता सिंह एवं कु. श्वेता यादव को मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने किया सम्मानित

ऋषिकेश। CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम में परम पूजनीय श्री रामसिंह जी महाराज के सानिध्य में संचालित निर्मल ज्ञान दान एकेडमी (NGA) की 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिटी टॉप करने वाली छात्रा कु. इशिता सिंह (98.4%) एवं कु. श्वेता यादव (98.2%) को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में सम्मानित किया एंव परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर एवं माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, विद्यालय के शिक्षक श्री दिनेश पैन्यूली को भी पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन होनहार छात्राओं ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक छात्रा के पिता ऑटो चालक हैं तथा दूसरी छात्रा के पिता नहीं हैं, इसके बावजूद दोनों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने इन प्रतिभाओं को “गुदड़ी का लाल” बताते हुए कहा कि ये छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन छात्राओं से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ें और अपने परिवार, क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे

More From Author

तेल निर्भरता कम करने के सन्देश के तहत: विधायक डॉ. अग्रवाल ने आवागमन के लिए  EV का उपयोग किया

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने शुक्रताल पहुंचकर श्री शुकदेव आश्रम भागवत पीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.