विधायक डॉ. प्रेमचंद ने शुक्रताल पहुंचकर श्री शुकदेव आश्रम भागवत पीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित पावन तीर्थ भागवत भूमि शुकतीर्थ पहुंचकर श्री शुकदेव आश्रम भागवत पीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महाभारत कालीन पवित्र वटवृक्ष की परिक्रमा कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने तीन सदी के युगदृष्टा “पद्म विभूषण” से सम्मानित स्वामी कल्याण देव जी महाराज के त्यागमयी जीवन एवं उनके समाज सेवा के कार्यों को निकट से जाना और उन्हें नमन किया। इसके उपरांत हनुमंत धाम पहुंचकर पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद महाराज के श्रीचरणों में बैठकर धर्म एवं आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

शुकतीर्थ पहली बार पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस पवित्र धाम में आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही अपने परिवार सहित पुनः शुकतीर्थ आने का संकल्प लेते हैं।

शुकतीर्थ पहुंचने पर बुकमैन (पब्लिकेशन्स) के निदेशक संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रजन महासभा के सचिव बसंत कुमार गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. अग्रवाल का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया।

इस अवसर पर श्री शुकदेव आश्रम में दीपक मिश्रा तथा हनुमान धाम में संत विज्ञानंद जी द्वारा डॉ. अग्रवाल को धाम के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।

More From Author

12वीं कक्षा में सिटी टॉप करने वाली छात्रा कु. इशिता सिंह एवं कु. श्वेता यादव को मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.